April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोरा सहित नौ लोगों को समन जारी, 23 जनवरी को होगी पेशी

रुद्रपुर। बिगवाड़ा में स्थित चंद्रदेव मंदिर पर कब्जे को लेकर हुए हमले का मामला सिविल जज गुंजन सिंह की अदालत में पहुंच गया है। इस मामले में अदालत ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा समेत नौ लोगों को समन जारी कर 23 जनवरी को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

केपी गंगवार ने अदालत में बताया कि मंदिर का मामला पहले से सिविल जज की अदालत में विचाराधीन है। न्यायालय ने चार अक्तूबर तक भूखंड या उसमें बने मंदिर पर कब्जा करने से रोके जाने के स्टे ऑर्डर दिए हैं। यह आदेश 26 जनवरी तक प्रभावी रहना है। अदालत ने पूर्व में विपक्षीगणों, उनके रिश्तेदारों को कब्जे वाली जगह पर जाने पर प्रतिबंधित किया था।केपी गंगवार ने अदालत को बताया कि राजनीतिक प्रभार में कुछ लोग मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 21 दिसंबर को कब्जा करने वालों ने उनकी पत्नी व मंदिर के पुजारी को पीटा। बताया कि विधायक के सामने यह सब हुआ है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों से राजनीतिक लोगों की नजदीकियां हैं। बुधवार को इस मामले में सिविल जज गुंजन सिंह ने विधायक समेत नौ लोगों को समन जारी कर अदालत में पेश होने के लिए कहा है।
मारपीट की जांच रंपुरा चौकी इंचार्ज को
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को केपी गंगवार ने कोतवाली में विधायक समेत नौ के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच रंपुरा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा को सौंप दी है।

You may have missed