मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार लगातार प्रयासरत है। टिहरी में एक्रो फेस्टिवल के सफल आयोजन के बाद बागेश्वर जिले के कपकोट में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और रोमांच अपने चरम पर रहा। जालेख से पैराग्लाइडरों के उड़ान भरते ही पूरा आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से भर गया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कपकोट क्षेत्र पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए आदर्श स्थल है। साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें। इसी उद्देश्य से यहां राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन