जसपुर। लोकभवन घेराव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सियासी फायदे के लिए आपसी भाईचारे और अमन के गहवारे को खत्म करने में जुटी है। लोकभवन के 16 फरवरी को प्रस्तावित घेराव की तैयारियों के लिए विधायक आदेश चौहान के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश की सभी व्यवस्था को चौपट कर दिया है। खनन, शराब एवं भू-माफिया सरकार चला रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानकरों के आतंक से भय का माहौल है। महंगाई चरम पर है और अपराध
रोकने में सरकार पूरी तरह नाकाम है। प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है और भाजपा आम जनमानस को आपस में लड़ाकर अपनी कुर्सी बचाने में लगी है। कहा कि अंकिता भंडारी केस से जुड़े सभी सबूतों को सरकार ने नष्ट करने का काम किया है और सरकार वीआईपी का नाम उजागर होने से डर रही है। सरकार ने इन सब बातों पर आंखे मूंद
ली हैं। जनता अब सरकार की नाकामियों व भ्रष्टाचार को समझ चुकी है। उन्होंने प्रत्येक बूथ से भारी संख्या में लोगों से राजभवन घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बैठक में तय की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष मो. इख्तियार बब्लू, सर्वेश चौहान, मोईनुद्दीन आदि मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता