संवाददाता
जसपुर। लेखपाल के एक दलाल का तहसीलदार के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर जसपुर विधायक आदेश चौहान गुस्सा हो गए। उन्होंने तहसील एवं लेखपालों द्वारा किराये पर लिए मकान पर पहुंचकर हंगामा किया। विधायक ने मौके पर तहसीलदार को बुलाकर वीडियो दिखाया। साथ ही किसी लेखपाल के लिए काम कर रहे दलाल पर रकम मांगने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाही की मांग की। विधायक ने कानूनगो एवं लेखपालों को भी काम में सुधार की हिदायत दी और साफ कहा कि जनता को बेवजह परेशान किया तो खैर नहीं होगी। वहीं, तहसीलदार ने वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की बात
कही है। विधायक आदेश चौहान तहसील परिसर के बाहर बने एक निजी मकान में पहुंच गए। उस मकान में लेखपाल एवं कानूनगो सरकारी काम करते देखे गए। विधायक को आता देख उनके कुछ दलाल वहां से खिसक लिए। विधायक ने कानूनगो, लेखपालों को वीडियो दिखाकर तहसीलदार के नाम पर रकम मांगने वाले के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सके। तब विधायक ने तहसीलदार दलीप सिंह को मौके पर बुला लिया। विधायक ने वीडियो दिखाई। साथ ही एक निजी घर में सरकारी रिकार्ड, साथी मौके पर शराब की खाली बोतले मिलने पर नाराजगी जाहिर की। तहसील पहुंचे विधायक ने सभी कानूनगो, लेखपालों को हिदायत दी कि वह अपना काम इमानदारी से करें।
नागरिकों की छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान न करें। उन्होंने तहसीलदार से प्रकरण में जांच कराकर रकम मांगने वाले दलाल के खिलाफ कार्रवाही करने को कहा। विधायक आदेश चौहान ने कहा दो किसान कल सुबह उनके पास आये उन्होंने अपने खेत की मिट्टी उठवाई उसके बदले में उन्होंने जिसको पैसे दिए वीडियो में आलोक
पैसे गिन रहा है और कह रहा है पैसे कम है और पैसे दो और बोल रहा है कि तहसीलदार पर पैसे जाने है विधायक बोले कि पता तो बहुत दिन से था कि पटवारी तहसील से बाहर बैठते है जब वंहा मोके पर देखने गए तो वंहा कानून गो और कुछ पटवारी बैठे मिले और इतने ही और लोग उनके आदमी बैठे मिले जो सरकारी कार्य कर रहे थे जो
सरकारी आदमी नहीं है वह सरकारी काम कैसे कर सकता है इन्ही सब बातों को लेकर तहसीलदार को फोन किया और वह मोके पर पहुँचे सभी सरकारी फाइलें उस प्राइवेट मकान में रखी है जिसकी कोई सुरक्षा नहीं है अगर वंहा अगजनी हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा विधायक ने कहा उस मकान का किराया कोन देता है यह पैसे वसूली है उन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही? पहले भी एक घटना ऐसी हुई थी जब मेरे द्वारा उसपर रोक लगाई गई तो उल्टा मेरे खिलाफ रिपोर्ट करने का प्रयास किया और यह आलोक नाम का व्यक्ति पटवारी का दलाल है जो पिछले 4 सालों से पटवारीयो के साथ रहता है। तहसीलदार ने प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज