जसपुर में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार पतरामपुर रोट क्षेत्र से जंगल सफारी की शुरुआत की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ बुधवार को सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री लकड़ी मंडी पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन देंगे। इसके अलावा स्वागत मंडप में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में वे क्षेत्र के युवाओं से सीधे संवाद कर उनके सुझाव और विचार भी जानेंगे।
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मारेहन सिंघल ने बताया कि मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। जंगल सफारी की इस शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया