गदरपुर में मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित एक चाय विक्रेता ने आत्मदाह का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका पार्किंग परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान सोनू हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया। इससे शिविर में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। सूचना पर पत्नी व बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। बाद में परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग कर चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया।बराखेड़ा निवासी सोनू भारद्वाज बाजार में चाय बेचता है। चार माह पूर्व साप्ताहिक बाजार में उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया था, जिसमें मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी थी। सोनू का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उसने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि चोरी गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना नगर में चर्चा का विषय बनी रही।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता