जसपुर। लकड़ियों से लदी अपनी ही बाइक के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सीपका का 35 वर्षीय एक युवक रविवार तड़के चार बजे बाइक पर लकड़ियां लादकर बेचने के लिए जा रहा था। बाइक पर अत्यधिक वजन होने के कारण घर से कुछ ही दूरी पर संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलट गई। युवक की बाइक और लकड़ियों के नीचे दबकर मौत हो गई। ग्रामीण को सुबह घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद मेहता ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया