जसपुर। उत्तराखंड राज्य हज समिति ने आजमीनों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें जनपद उध मसिंह नगर के आजमीनों ने प्रतिभाग किया। मुफती-ए-शहर शमीम अख्तर सऊदी ने हज के अरकान को सही से अदा करने की ताकीद की। उन्होंने हज के विशेष पांच दिनों की दुआएं, तवाफ-ए-काबा, सई और एहराम के बारे में बताया।
शनिवार को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में समिति ने आजमीनों को हेल्थ बुक दी। इस दौरान समिति के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने बताया कि प्रदेश के हज आजमीनों की उड़ाने 18 अप्रैल से दिल्ली एम्बारकेशन से शुरू होगी। प्रत्येक आजमीन हैंड बैग में सात एवं पिट्टू बैग में 20 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं। जिन आजमीनों ने कुर्बानी का ऑपरेशन नो किया है, वह इसे अपने आप करेंगे। किसी भी असुविधा के लिए आजमीन बुकलेट में दर्ज नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इस बार 1369 आजमीन अलग-अलग फ्लाइट से यात्रा
करेंगे। इस दौरान हज सुविधा ऐप्स और स्मार्ट वॉच की जानकारी दी गई।
इस अफसर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, हज कमेटी सदस्य फईम खां, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, महेश प्रजापति, अशोक खन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी, भूदेव सिंह चौहान, एचएसआई रईस अहमद, अब्दुल कादिर, फरहान मलिक, इजहार हुसैन, सोनू कादरी आदि मौजूद रहे

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी