रूद्रपुर 03 जून, 2026 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को पूरी तरह त्रुटिरहित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में द्वितीय चक्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा रूद्रपुर, नानकमत्ता व काशीपुर में आयोजन किया गया।
बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर का जिला सभागार में एसएलएमटी उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डीएलएमटी विनय कुमार द्वारा बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों एवं आईटी कार्मिकों को तीन पालियों में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जानकारिया दी जा रही है, उसे अच्छी तरह समझ ले ताकि फिल्ड में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होने कहा कि यदि कोई चीज समझ में नही आ रही है जो प्रशिक्षण के दौरान ही ट्रेनरों से पुरी जानकारी प्राप्त कर लें।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान गणना प्रपत्रों को निर्वाचकों को समय पर वितरित करने और मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों को मोबाइल ऐप के जरिए सफलतापूर्वक डिजिटाइज करने की पूरी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया साथ ही जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उनके प्रपत्रों को डिजिटाइज करने की विशेष प्रक्रिया को भी डिजिटल प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार दिनेश कुटौला पदविहीत अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी एवं आईटी कार्मिक आदि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
बिग ब्रेकिंग:राज्य सरकार ने किए कुछ और अधिकारियों के तबादले
गायनेकोलॉजिस्ट को कदाचार का दोषी पाए, दो माह के लिए ओपीडी पर रोक
मुख्य सचिव ने जनपद स्तर पर 143 (लैंड यूज चेंज) और 154 से सम्बन्धित विभिन्न मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई