June 4, 2026

Jaspur Times

News Portal

बिग ब्रेकिंग:राज्य सरकार ने किए कुछ और अधिकारियों के तबादले

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर राज्य सरकार ने किए कुछ और अधिकारियों के तबादले, इन अहम पदों की कमान बदली गयी –

विजय नाथ शुक्ला से सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण व GM KMVN का प्रभार हटाते हुए नगर आयुक्त ऋषिकेश बनाया गया है।

वंही सचिव HRDA के पद पर तैनात PCS मनीष सिंह को अब सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण व GM KMVN का प्रभार दिया गया है।

PCS अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को अपर आयुक्त आवास व संयुक्त मुख्य प्रशासक UHUDA के साथ साथ अब VC टिहरी विकास प्राधिकरण का प्रभार दिया गया है।

वंही नगर आयुक्त ऋषिकेश के पद पर कार्यरत PCS गोपाल राम बिनवाल को नवीन तैनाती होने तक बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।, सूत्र बताते हैं कि एक से दो दिन में इन्हें अहम तैनाती दी जा सकती है।