काशीपुर। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्री मांगों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय ले लिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि 23 जून की सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक देहरादून में हुंकार रैली एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि 26 मई को तहसील/उप तहसील और 9 जून को जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था। कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब राज्य स्तरीय आंदोलन का निर्णय लिया गया है। संगठन ने वर्षों से लंबित शिक्षक, कर्मचारी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर शासन के समक्ष सशक्त एवं निर्णायक आवाज उठाने की आह्वान किया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में यात्रा का हुआ शुभारम्भ
जसपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया