प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल की पहल पर आयोजित प्रशिक्षण में छात्रों ने सीखी योग की सूक्ष्म तकनीकें और स्वस्थ जीवन का महत्व
जसपुर। नगर स्थित पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योग एवं प्राणायाम पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल के निर्देशन में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को योग की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कराते हुए बताया गया कि प्रत्येक योगासन का शरीर की अलग-अलग मांसपेशियों, जोड़ों एवं आंतरिक अंगों पर किस प्रकार सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह भी समझाया गया कि नियमित एवं सही तकनीक से योगाभ्यास कर अनेक शारीरिक समस्याओं एवं विकारों को काफी हद तक नियंत्रित और दूर किया जा सकता है।
प्रशिक्षण सत्र में प्राणायाम की विभिन्न विधियों का अभ्यास भी कराया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ, श्वसन प्रणाली पर उसके प्रभाव तथा मानसिक एकाग्रता एवं तनाव मुक्ति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय में नियमित रूप से योग शिक्षा प्रदान की जाती है, लेकिन इस विशेष कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग की सूक्ष्म तकनीकों, सही अभ्यास पद्धति और उसके वैज्ञानिक पहलुओं को गहराई से समझने का अवसर मिला। कार्यशाला से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विशेष रूप से लाभान्वित हुए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों के आयोजन की बात कही।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक दीपक कुमार एवं प्रभा देवी सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु,मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर नोटिस सुनवाई की व्यवस्था