मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों का प्रतीक है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान भी है। यह देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ ही विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है।
उन्होंने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने में अहम योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हिंदी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि हिंदी दिवस पर अपने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें और राजभाषा हिंदी के सम्मान एवं विकास में सहभागी बनें।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शुरू किया डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी में ‘Populist or Responsible’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित