September 14, 2026

Jaspur Times

News Portal

घायल काशीपुर के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

काशीपुर। जसपुर रोड स्थित ढाबे से पार्टी के बाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल काशीपुर पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 11 सितम्बर की रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र गौरा फार्म की है। परिजनों का आरोप है कि पार्टी के बाद संदीप सिंह मृतक हरदीप सिंह को अपने साथ घर ले गया जहां उसे गोली मार दी गई।गंभीर रूप से घायल हरदीप सिंह को चामुण्डा मंदिर स्थित हॉस्पिटल लाया गया जिसके उसे मुरादाबाद और फिर गाजियाबाद ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।कुंडा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हरदीप सिंह को गोली लगने व उपचार के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी मिली है और मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही घटनास्थल, घटना के समय मौजूद लोगों और गोली किन परिस्थितियों में लगी इस संबंध में जानकारी जुटाये जाने की बात कह रही है।

You may have missed