September 16, 2026

Jaspur Times

News Portal

अहमद नदीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल

डीआईओ गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद रिक्त चल रहे पद पर हुई तैनाती • हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के साथ ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी


नैनीताल। युवा एवं अनुभवी सूचना अधिकारी अहमद नदीम को नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जल्द ही जिला सूचना अधिकारी के पद का कार्यभार संभालेंगे। उनके तैनाती आदेश के बाद सूचना विभाग में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को लेकर चर्चा है।
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के 12 सितंबर को निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। शासन स्तर से अब इस पद की जिम्मेदारी अहमद नदीम को सौंपी गई है।
अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर भी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
सूचना विभाग में लंबे अनुभव और विभिन्न जनपदों में कार्य करने के अनुभव को देखते हुए अहमद नदीम की नैनीताल में तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके सामने विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रभावी सूचना एवं प्रचार-प्रसार व्यवस्था को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

You may have missed