भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब एवं उत्तराखंड में जनगणना कार्य प्रारंभ किए जाने के क्रम में जनगणना के द्वितीय चरण हेतु जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 80 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
जनगणना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी, नैनीताल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के सहायक निदेशक (जनगणना) श्री अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी श्री सौरभ असवाल ने बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत नियुक्त प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तराखंड में जनगणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगा, जबकि 15 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश नेगी तथा कोऑर्डिनेटर श्री यश एवं श्री विमलेश द्वारा फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी श्री गौरव पांडे भी उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
12 दिसम्बर 2026 को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत