अब 4 की जगह 8 लाख रुपये; मकान, खेती और पशुधन के नुकसान पर भी बढ़ी मदद
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के सहायता मानकों में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। अब आपदा में मृत्यु पर परिजनों को 4 लाख के बजाय 8 लाख रुपये मिलेंगे।
पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में 1.70 लाख और मैदानी क्षेत्रों में 1.60 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। खेती, बागवानी, पशुधन तथा सार्वजनिक सुविधाओं की क्षति पर भी मदद बढ़ाई गई है। संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026–27 से प्रभावी हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा और पुनर्वास कार्यों में तेजी आएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
पूर्व विधायक और किसान नेता बीच हुई नोकझोक मामले को फिर मिली हवा
नहर मे मिले शव की हुई पहचान,ठाकुरद्वारा के कपड़ा व्यापारी के पुत्र सलीम का था शव
ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर को ‘फास्टेस्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड’ के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला