रूद्रपुर 10 सितम्बर, 2024/- भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 137वीं जयंती कलेक्टेªट परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई। पंत जी की जयंती के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री सिंह ने कहा कि पंत जी का पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा उन्होंने अपने दृढ़ प्रयासों से अधुनिक भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पंत जी अविभाजित उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तो थे ही साथ ही वे भारत के गृहमंत्री भी रहे है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1937 में वे संयुक्त प्रंात के प्रधानमंत्री भी रहे। स्वतंत्रता सेनानी पंत जी का देश को आजाद कराने में व उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के निर्माण में उनका योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका रही है साथ ही तराई के उत्थान में भी उनकी विशेष भूमिका रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज कृषि, औद्योगिक आदि क्षेत्रों में विकास उनकी विकासवादी परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने बाजपुर चीनी मिल का उदाहरण देते हुए बताया कि किसानों का विकास उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि पंत जी के जन्मदिवस पर यह प्रण ले कि हम अपने दायित्वों को पूर्ण लगन व दृढ़ता से निभाएं, उनके द्वारा दर्शाये गये महान आदर्शों को कार्यरूप में परिणित करने का संकल्प लें, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जयंती समारोह में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पांडे व कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता