Jaspur Times

News Portal

रुड़की :आईआईटी के बाहर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर कुछ महिलाएं जिस्मफरोशी के कारोबार से जुड़ी थीं। यहां रुकने वाले पुरुषों के लिए वह दाम तय करती थीं। बीते कुछ दिनों से आईआईटी के बाहर कोई महिला नहीं दिख रही थी। लेकिन अब एक बार फिर ये महिलाएं सक्रिय हो गईं।शनिवार को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कुछ महिलाएं यहां से भाग गई।