आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को नगर निगम रुद्रपुर द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत बाटा चौक से गल्ला मंडी तक विशेष सफाई अभियान किया गया।
उक्त विशेष सफ़ाई अभियान को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर,श्रीमती राजू नबियाल की अध्यक्षता में संचालित किया गया। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों एवं कर्मचारियोंको स्वच्छता ही सेवा की प्रतिज्ञा दिलाई गई तत्पश्चात अभियान को बाटा चौक से प्रारंभ किया गया। उक्त सफाई अभियान में नगर निगम ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नीलम कोहली, नगर निगम ब्रांड एंबेसडर, श्री आशुतोष पंत, नगर निगम ब्रांड एंबेसडर, श्री ललित मोहन उप्रेती, इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव, साथी ग्रुप के अध्यक्ष, अनिल कुमार, जोन 01 नगर निगम से अनुबंध डोर टू डोर वाहन, सिटी मिशन मैनेजर, श्री मनोज कर्नाटक, स्वयं सहायता समूह एवं अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
नगर निगम से सफाई निरीक्षक, श्री कुलदीप कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक,श्री मुकेश कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक, श्री गौतम, पर्यावरण पर्यवेक्षक, श्री सुनील कुमार सभी ने संगठित रूप से सफाई व्यवस्था को देखा।
उक्त विशेष सफाई अभियान के समापन स्थल गल्ला मंडी में “स्वच्छता मानव चैन” बनायीं गयी तथा सभी लोगों को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलाई गई। उक्त सफाई अभियान में लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया और सफाई अभियान को सफल बनाने में नगर निगम का सहयोग बढ़ाया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता