जसपुर। जसपुर लूटकांड मे मंगलवार की रात फरार हुये बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बीती एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमे गोली लगने से लूट की घटना का आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए काशीपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी जसपुर क्षेत्र के गांव में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें साजिद गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को
आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। लगातार दूसरे दिन फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जसपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके चलते पुलिस की लगातार दो दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी साजिद पर पूर्व में भी 15 मुकदमे दर्ज हैं।
यहां बता दें कि मंगलवार देर रात जसपुर पुलिस द्वारा सूत मिल क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। जिसमें पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को राकोने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से दिलशाद घायल हो गया था, जबकि उसका साथी साजिद उर्फ काला मौके से फरार हो गया था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज