पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय द्वारा एक दिन पूर्व ही डबल हेलमेट पहनने के दिए थे निर्देश।
आज से जनपद ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहन में दोनों सवारी को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, आदेश लागू
डबल हेलमेट नहीं पहनने पर की जाएगी चालानी कार्यवाही
यातायात नियमों को लेकर जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में किया जाएगा जागरूक।
रुद्रपुर।एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया की जनपद के स्कूल, कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर सुश्री निहारिका तोमर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर , निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर व अन्य सीपीयू/यातायात के पुलिस जवान मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता