जसपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपंजीकृत एवं बिना चिकित्सकों के संचालित ग्रामीण क्षेत्र के एक अस्पताल पर पचास हजार रुपये के जुर्माने की चालानी कार्रवाई की। इस दौरान अस्पताल बंद कर एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसपी सिंह ने ग्राम बढ़ियोवाला में संचालित जनता हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भर्ती दो महिलाओं ने ऑपरेशन से शिशुओं को जन्म भी दिया। उनकी देखरेख के लिए चिकित्सक न होने और बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित होने से एसीएमओ भड़क गए।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन