रुद्रपुर। एक युवक ने पहले बेटे को पीटा और फिर उसे बचाने आए पिता का सरिया से सिर फोड़ दिया। हमलावर यहीं नहीं रुका, उसने चाकू से उनकी एक अंगुली काट दी। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर हमलावर पर केस दर्ल किया है।
मूलरूप से चंदौसी और हाल वार्ड नंबर 24 रंपुरा निवासी कमलेश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह कल्लू डिश वाले के मकान में किराये पर रह रही है। 23 सितंबर की रात पड़ोस में किराये पर रहने वाला अमित उनके बेटे यश को गालियां दे रहा थ। जब उसने आरोपी अमित को गाली देने पर टोका तो वह उनके बेटे को पीटने लगा। इस पर वह और उनके पति दीपक बेटे को बचाने के लिए गए तो आरोपी ने सरिया से उनके पति के सिर पर वार कर दिया। इससे वे लहूलुहान हो गए।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन