देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 24 वर्ष पूर्ण होने पर शिवसेना उत्तराखंड द्वारा देहरादून स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं सभी साथियों व आन्दोलन कारियो को राज्य प्राप्ति की बधाई दी। इस अवसर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने शहीद स्थल पर जाकर राज्य के शहीदों को पुष्प अर्पित कर अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा कि मातृशक्ति एवं युवाओं के लम्बे संघर्षो के कारण ही ये राज्य प्राप्त हुआ,उन सभी बलिदानियों को हम ह्रदय से नमन करते हैं राज्य तो प्राप्त हुआ पर उसके अधिकार अभी हमें नहीं मिले हैं, राज्य में बेरोजगारी,पलायन व भ्रष्टाचार के नासूर को दूर करने का संकल्प सभी शिवसैनिको ने लिया।
इस अवसर पर शिवसेना विधि प्रकोष्ठ प्रमुख आशीष मित्तल,वासू परविदा,रोहित बेदी, मनमोहन साहनी, रवीश सिंह नेगी, फरीद अली, मोहित चैधरी, गोकुल परविन्दा , लक्ष्य बजाज आदि उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता