रूद्रपुर 13 जनवरी 2025
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय सभागार में समान नागरिक संहिता यूनिफाइड सिविल कोड के पोर्टल संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला मैं संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यूसीसी सरकार की प्राथमिकता है इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारी गहनता से प्रशिक्षण ले तथा त्रुटि रहित डेटा भरे। कार्यक्रम में जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारीगण, नगर निकायों के अधिकारीगण, जिला न्याय विभाग के अधिकारीगणों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ,मुख्य ट्रेनर के रूप में सीएससी जिला प्रबंधक भूपेश सिंह रावत, विजय गुप्ता, विशाल कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता