(जसपुर टाइम्स प्रतिनिधि)
जसपुर। निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण का इंतजार अब खत्म हो गया। नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष एंव सभी सभासदों का शपथ ग्रहण कल 7 फरवरी को होगा।
नगर पालिका के ईओ शाहिद अली ने बताया कि उत्तराखंड शहरी विकास के अपर सचिव गौरव कुमार द्वारा 5 फरवरी को जारी शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के आदेशानुसार नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी सभासदों के शपथ ग्रहण के लिये 7 फरवरी
दोपहर 3 बजे लकड़ी मंडी चौक के पास शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एव सभी सभासदों को पद एवं गोपनीय की शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
उधर नगर पंचायत महुआडाबरा के ईओ आदित्य जोशी ने बताया कि पंचायत कार्यालय के प्रांगण में कल 7 फरवरी को 11 बजे उप जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी सभासदों को पद एवं गोपनीय की शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता