जसपुर। मोहल्ला जुलाहान वार्ड सात निवासी हुसैन जहां ने बताया कि उसके पति मोहम्मद इरशाद से इसी मोहल्ले के साबिर हुसैन उसके बेटे सलीम, वसीम, बेटी शहनाज, पत्नी नसीमा, पुत्र वधु रेशमा व रोशन बेवजह लड़ते-झगड़ते हैं। आरोप है कि छह मार्च को शाम के समय मोहल्ला जुलाहान सुनहरी मस्जिद के पास सभी ने उसके पति को लाठी डंडों से पीटा और हाथ की उंगली को दांतों से काट कर अलग कर दिया। बमुश्किल लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता