October 23, 2026

Jaspur Times

News Portal

बाल विकास विभाग ने महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

रुद्रपुर।अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रुद्रपुर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन , बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर श्रीमती आशा नेगी तथा स्थानीय पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाना था। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री , सहायिका तथा चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।साथ में भारत सरकार द्वारा पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन के तहत लाभान्वित छात्र को भी सम्मानित किया गया। श्रीमती व्योमा जैन द्वारा सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए सशक्त समाज बनाने हेतु बताया गया।श्रीमती आशा नेगी द्वारा सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाए देते हुए अपने कार्य निष्ठा पूर्वक करने हेतु बताया गया। सम्मानित महिलाओं में श्रीमती आशा जोशी , सुपरवाईजर , श्रीमती चाँदनी , चाइल्ड हेल्पलाइन , सुश्री अस्मिता , चाइल्ड हेल्पलाइन , सुश्री बबीता चाइल्ड हेल्पलाइन , सुश्री संगीता केस वर्कर , सुश्री मेघा , सुश्री सोनाली , बाल विकास विभाग आदि उपस्थित रहे।