जसपुर। ईद एवं होली को लेकर की गई अमन कमेटी की बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की गई।
शनिवार को कोतवाली परिसर में हुई बैठक में कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि इस बार होली एवं रमजान का दूसरा जुमा एक ही दिन है। दोनों समुदाय के लोग त्योहारों को भाईचारे से मनाए। किसी भी तरह का वाद-विवाद होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने मुस्लिमों से जुमे की नमाज अपनी नजदीकी मस्जिद में ही अदा करने की अपील की। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने रोजा इफ्तारी के समय बाइक चेकिंग न करने की मांग की। यहां नायब तहसीलदार बीसी आर्य, एसडीओ उर्जा निगम सददाम अली, एसएसआई जावेद अली, राजकुमार चौहान, सुधीर बिश्नोई अशोक खन्ना, शहर इमाम मोलाना अयूब नूरी रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया