काशीपुर,। तीन किशोरों द्वारा एक किशोर के साथ कुकर्म कर वीडियो वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि क्षेत्र में एक किशोर के साथ तीन अन्य किशोरों ने करीब एक माह पूर्व कुकर्म किया था। जिसका ज़िक्र किशोर ने अपने परिजनों से नहीं किया था, लेकिन आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किसी व्यक्ति ने उस वीडियो को देखने के बाद पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर पीड़ित बालक के परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि दोनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी