जसपुर। सोमवार को तहसील में होने वाले सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम में शिविर से पहले तीन किमी लंबी मैराथन दौड़ ब्लॉक से शुरू होकर तहसील तक होगी। शिाविर में एक बजे से ढाई बजे तक लोगों की शिकायतें निस्तारित होंगी। शाम को सब्जी मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल एवं दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत अतिथि होंगे। शनिवार को अपने कार्यालय पर एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। शिकायत निवारण कैंप के बाद ढाई बजे से चार बजे तक गोष्ठी होगी। इसमे स्वयं सहायता समूह अपने कार्यकलाप बताएंगे। तथा पीएम आवास योजना की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से कैंप में पहुंचने की अपील की है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन