काशीपुर। पिता ने पुत्र पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा थाना क्षेत्र के किलावली का मामला है। कुंडा थाना क्षेत्र के किलावली निवासी अर्जुन सिंह पुत्र किशन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 13 मार्च को वह कलावाली की मार्केट में बैठा था। तभी उसका पुत्र भजन सिंह वहां आ गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने उनके मुंह पर मुक्का मार कर नीचे गिरा दिया और गला दबाकर जान से करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद श्याम सिंह ने बमुश्किल उनकी जान बचाई। इस दौरान उनका पुत्र गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज