जसपुर ।
मुस्लिम छिप्पी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 585 वोट पड़े जिसमें नफीस अहमद ने 365 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत बरकरार रखी। रविवार को मदरसा अख्तर उलूम में मुस्लिम छिप्पी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 773 वोटो
में से 585 ने मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान
में थे। अनीश अहमद को 107 मत, मोहम्मद असगर को 53 मत, मोहम्मद नाजिम को 60 मत और नफीस अहमद को 365 मत प्राप्त हुए। नफीस ने प्रतिद्वंदी अनीस अहमद को 258 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
चुनाव अधिकारी अतिकुर रहमान रहबर ने बताया कि नफीस अहमद को मुस्लिम छिप्पी वेलफेयर सोसाइटी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। दो वोट रद हुए हैं। अध्यक्ष बनने पर नफीस को समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर जीत की मबारकबाद दी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता