रुद्रपुर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के वाहन मद में 10 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। गैर वाहन मद में दो और होमस्टे के एक आवेदन को समिति ने मंजूरी दी है। जिला सभागार में बुधवार को नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना के आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने जिला स्तरीय स्क्रीनिंग/चयन समिति के सामने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 15 आवेदन और दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में एक आवेदन प्रस्तुत किया। साक्षात्कार के दौरान समिति ने आवेदकों से व्यावसायिक और कार्यक्षेत्र के अनुभव आदि की जानकारी ली। डीएम ने स्वीकृत आवेदनों को शीग्र संबंधित बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश पर्यटन विकास अधिकारी को दिए। कहा कि बैंकर्स को आवेदकों को समय से ऋण उपलब्ध कराना होगा। बैंक जिन आवेदनों को अस्वीकृत करते हैं, उसका कारण स्पष्ट लिखना होगा। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साक्षात्कार में सीडीओ मनीष कुमार, ओसी गौरव पांडेय, एआरटीओ मोहित कोठारी, लीड बैंक अधिकारी शिखा नौटियाल, नाबार्ड के डीडीएम राजीव प्रियदर्शी, प्रबंधक उद्योग किरन गोस्वामी मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया