रूद्रपुर 06 जून, 2025- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की कैम्प कार्यालय में समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि विस्तारीकरण की जद में आ रहे सभी कार्यालय भवनों को 20 जून तक अस्थाई शिफ्टिंग कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों द्वारा कार्यालय व आवासीय भवनो को शिफ्ट कर लिया गया है वे लोक निर्माण विभाग से से मूल्यांकन कराकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्यालय भवनों को शीघ्र ध्वस्त कराये। उन्होने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर शीघ्र भारत सरकार की टीम आ रही है। इसलिए एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे कार्यालयों को विस्थापित करते हुए शीघ्र ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। ओसी गौरव पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिफ्टिंग का कार्य करा लिया गया है। सीजीएम पंतनगर विश्वविद्यालय जयंत सिंह ने बताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय के कार्यालय व आवासीय भवनों को खाली कराने की प्रक्रिया गतिमान है एवं ध्वस्तीकरण हेतु टेंडर कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने निदेशक वॉयोटैक को निर्देश दिये कि बायोटेक लैब को शीघ्र शिफ्ट कराते हुए कार्यालय भवन ध्वस्तीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा मूल्यांकन कराकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी संचार आरडी मठपाल, अधिक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, एसीएमओ डॉ0 डीपी सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी/महाप्रबंधक टीडीसी डॉ0 अभय सक्सेना, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, ओसी गौरव पाण्डेय, सीजीएम पंतनगर विश्वविद्यालय जयंत सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, टीओ वॉयोटैक जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन