March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे शांति पूर्ण व अकीदत के साथ मनया गया ईदउल अज़हा का तोहार

आलम रज़ा, प्रधान सम्पादक

जसपुर। इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार को ईदगाह मैदान पर शहर के इमाम कारी अय्यूब साहब ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलाकर बधाई दी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।


सुबह तकरीबन आठ बजे ईदगाह के मैदान पर शहर इमाम कारी अयूब साहब ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने देश की सलामती की दुआ की। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जगदीश ठकरियाल एसएसआई जावेद मलिक, बाजार चौकी प्रभारी सुशील कुमार आदि अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं ईदगाह कमेटी के सदर याक़ूब अली, अतिकुर रहमान रेहबर, इस्लाम हुसैन सहारा,अनीस अहमद, नफीस सदर, नाज़िम मेंबर, सईद सदर, तौफीक अहमद सहित बड़ी संख्या मे लोगो ने नमाज़ अदा की। वहीँ विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, मनोज पाल, राजकुमार सिंह, सरवन सिद्धू, डॉ. सुदेश, डॉ. एमपी सिंह, नईम प्रधान, डॉ. यूनूस चौधरी, फखरूददीन आदि ने छेत्र वासियों को ईद की बधाई दी।

ईदुलजुहा पर अकीदत के साथ हुई खुदा की राह में कुरबानियाँ

जसपुर। ईदुलजुहा पर्व पर लोगों ने अकीदत के साथ नमाज पढ़कर अल्लाह की राह में कुर्बानियां की। साथ ही देश में अमन कायम रहने की दुआयें मांगी। इसके बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, ग्राम निजामगढ़ में भी पुलिस के पहरे में कुरबानिया हुई। शनिवार को ईदुलजुहा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने सुबह से ही कुर्बानी की तैयारी की थी। सुबह से नगर की तमाम मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके बाद पौने आठ बजे शहर इमाम मौलाना अयूब ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान उलेमाओं ने मुल्क एवं शहर में अमनो अमान की खुदा से दुआयें की।इसके बाद खेड़ा स्थित कुर्बानगाह में बड़े जानवरों की कुर्बानियां हुई। घरों पर मुस्लिमों ने बकरों की कुर्बानी की। वहीं, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था चाक चौबंद की थी। नगर पालिका ने विभिन्न मोहल्लों में जगह जगह वेस्ट मीट के लिए टेम्पो खड़े किए हुए थे।