जसपुर। भाजपा ने संगठनात्मक काशीपुर जिले की जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि दो सीटों को स्वतंत्र छोड़ा है। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि संगठन के काशीपुर जिले के जिला पंचायत वार्डों के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 19 बरीराई एवं वार्ड संख्या 27 बाजपुर गांव को स्वतंत्र रखा गया है। इन वार्डों में पार्टी की ओर से किसी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या 18 खटोला (अनुसूचित जनजाति) राकेश सिंह, वार्ड संख्या 20 खेमपुर (सामान्य) सिल्की खेड़ा, वार्ड 21 गदरपुरा (ओबीसी महिला) परमीत कौर, वार्ड 23 रतनपुर (ओबीसी) रोशन लाल उर्फ टिंकू तोमर, वार्ड 24 टांडा आजम (सामान्य) गुलशन कांबोज, वार्ड 25 भीकमपुरी (महिला) परमजीत कौर, वार्ड 26 हरसान (सामान्य) कमल भट्ट, वार्ड 28 प्रतापपुर (अनुसूचित जाति महिला) बीना आर्य, वार्ड 29 बांसखेड़ा खुर्द (अनुसूचित जाति महिला) रीना जाटव, वार्ड 30 ढकिया कला (अनुसूचित जाति महिला) सुरेंद्र कौर, वार्ड 31 पतरामपुर (ओबीसी महिला) रविंद्र कौर, वार्ड 33 नारायणपुर (महिला) कामिनी सिंह, वार्ड 34 सरवरखेड़ा (सामान्य) बृजेश कुमार, वार्ड 35 बैलजुड़ी (अनुसूचित जाति) हुकम सिंह को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता