काशीपुर,। गुरुवार को काशीपुर में खेत में लगी पानी की मोटर में आए करंट की चपेट में आकर खेत मालिक और मजदूर की मौत हो गई। दोनों खेत में पानी देने के लिए मोटन चलाने गए थे। दोपहर में खाना देने पहुंचे बेटे ने दोनों को देखा तो हादसे का पता चला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी 70 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह का घर के पास ही खेत है। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे भूपेंद्र सिंह और उनके यहां काम करने वाला गांव का ही सलविंदर सिंह उर्फ निक्का (24) पुत्र स्व. गुरचरण सिंह खेत पर पानी लगाने गए थे।जानकारी के मुताबिक सलविंदर सिंह को पानी की मोटर
चालू करते समय करंट लग गया। करंट लगने से वह चिल्लाने लगा। चीख सुनकर भूपेंद्र सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भूपेंद्र सिंह के बेट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे वह उनको खाना देने खेत पर पहुंचा। उसने दोनों मोटर के पास पड़ा देखा। बिजली सप्लाई बंद करने की कोशिश में उसे भी करंट का झटका लगा, लेकिन किसी तरह उसे मोटर में बिजली की सप्लाई बंद की। इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक भूपेंद्र सिंह का एक बेटा लाडी सिंह इंग्लैंड में रहता है। उसके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। केसरी गणेशपुर में दो लोगों की खेत में लगी मोटर से करंट लगकर मौत हो गई थी। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में अभी किसी के द्वारा कोई भी शिकायत नहीं की गई है। -जगत सिंह शाही, चौकी प्रभारी गढ़ीनेगी

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा