काशीपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने चार स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में व्यवस्थाएं सही मिलीं, लेकिन छात्र संख्या कम मिली। गुरुवार को बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा पांडे का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में छात्र संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे-मिल, कक्षा-कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा। व्यवस्थाएं सामान्य मिलने पर संतोष व्यक्त किया है। बीईओ ने बताया कि स्कूलों में छात्र संख्या कम मिली है। इसके लिए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी
किसान क्लब काशीपुर कृषको की वैठक,
अल्मोड़ा: डीजी के आश्वासन पर लैब तकनीशियनों का आंदोलन खत्म