गदरपुर,। महतोष चौकी क्षेत्र के पिपलिया नंबर 1 गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान था। ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी 28 वर्षीय राहुल बाला पुत्र स्वर्गीय नित्यानंद बाला शुक्रवार को घर पर अकेला था। परिवार के बाकी सदस्य मजदूरी करने गए थे। जब वे दोपहर बाद करीब 3.30 बजे घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो राहुल पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।महतोष चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने राहुल को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान हो गया था, इसलिए उसने मौत को गले लगाया है। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। युवक मजदूरी करता था और अविवाहित था। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को देर शाम होने के कारण मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभव सैनी, सीओ बाजपुर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता