जसपुर। प्रदेश भर में हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है और तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है उसी क्रम में जसपुर में उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान के नेतृत्व में वन विभाग और तहसील प्रशासन द्वारा शिवराजपुर वन विभाग की चौकी परिसर में 100 से अधिक पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक व अन्य जगहों पर भी लगभग एक हजार से अधिक वृक्षो का वृक्षारोपण किया जा रहा है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर पूरे जसपुर तहसील अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य हो रहा है जिसमे आज वन विभाग के साथ 100 पेड़ो का
वृक्षारोपण किया गया है इसके अलावा जितने भी पोलिंग बूथ है वंहा भी वृक्षारोपण किया जा रहा है ब्लाक के माध्यम से भी वृक्षारोपण हो रहा है।
एवं अन्य सरकारी विभागो के
माध्यम से भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। लगभग एक हजार पेड़ो का वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार सुभांगिनी सिंह रेंजर महेश सिंह बिष्ट आदि वनकर्मी आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता