काशीपुर। मोहल्ले में फायरिंग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीडियो में फायरिंग के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता सुनाई दे रहा है।
मोहल्ला अल्ली खां में बीते बुधवार देर शाम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तमंचे से एक युवक फायरिंग कर रहा था। किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर खान निवासी मोहल्ला अल्ली खां बताया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी