किच्छा।पत्नी ने भाई व जीजा के साथ मिल कर पति की गमछे से गला दबा कर हत्या की थी। पुलिस ने पत्नी सहित तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर गमछा बरामद कर लिया है।
31 जुलाई की सुबह धाधा फार्म क्षेत्र में अमरूद के बाग में लापता राजमिस्त्री कमलेश का शव मिला था। पुलिस ने पत्नी पिंकी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत की थी। जांच में सामने आया कि कमलेश नशे का आदी था और वह पत्नी पिंकी पर शक कर अक्सर मारपीट करता था। जिसके चलते पिंकी लगातार अपने भाई गोविंद व जीजा प्रमोद से शिकायत इसकी करती थी।30 जुलाई की रात भी जब कमलेश ने नशे की हालत में घर आकर पिंकी से मारपीट की तो गुस्से में आकर पिंकी ने भाई गोविंद पुत्र मुनेश्वर व जीजा प्रमोद पुत्र हेमराज के साथ मिल कर गमछे से गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद शव अमरूद के बाग में फेंक दिया। सुबह स्वयं ही शव बरामद कर इनकी सूचना पुलिस को दे दी थी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन