March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर पंचायत चुनाव:देवरानी जेठानी की लड़ाई पड़ी फीकी

जसपुर। बलजीत कौर ने कलियावाला की ग्राम प्रधान बनकर देवरानी और जेठानी की लड़ाई को फीका कर दिया। दोनों महिला रिश्तेदार प्रधान बनने के लिए एक दूसरे के सामने ताल ठोक रहीं थी।

ग्राम पंचायत कलियावाला में प्रधान पद के लिए ओबीसी की सामान्य सीट थी। इस सीट से प्रेम सिंह, बलविंदर सिंह, ज्योति कुमारी, बलजीत कौर एवं मंजू रानी ग्राम प्रधान के लिए चुनाव मैदान में थी।

इन्हीं पांच प्रत्याशियों में से ज्योति कुमारी और मंजू रानी देवरानी और जेठानी का रिश्ता रखती थीं। जो कल तक दोनों महिलाएं घर में रहकर पारिवारिक रिश्ते निभाती थीं लेकिन चुनावी समर में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गांव की प्रधान बनने के लिए ताल ठोक कर मुकाबले को रोचक बनाया।

लेकिन परिणाम उनके खिलाफ ही आया। बलजीत कौर ने 324 विजयी मत प्राप्त कर जेठानी और देवरानी की लड़ाई को फीका कर दिया जबकि ज्योति कुमार को 229 और मंजू रानी को 251 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा। संवाद