दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
डबल इंजन की सरकार की डबल कीमतें जनता के जीवन की खुशहाली पर डाका:रवि छाबड़ा
एक लाख का इनामी भाजपाई बलात्कारी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया,
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महुआ डाबरा मंडल अध्यक्ष शरीफ खान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार