March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

भाजपा नेता डॉ. एमपी सिंह ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत

जसपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. एमपी सिंह ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य का स्वागत कर जिले के विकास के लिए योजनाएं बनाने को कहा। बुधवार को जीवन रेखा एमआरआई सेंटर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्ष से सभी का साथ सभी का विकास नारे को साथ लेकर काम करने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपाइयों को जिले के लिए विकास योजनाएं बनाने एवं विकास कराने का भरोसा दिलाया।