जसपुर। तिरपाल की रस्सी खोलते समय ट्रक का परिचालक 11 केवी की विद्युत लाइन से झुलस गया। लोगों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया।
गर्ग अस्पताल के पीछे नहर के सामने थोक व्यापारी का खाद्य सामान का गोदाम है। इसी गोदाम पर मंगलवार को 12 टायरा ट्रक से लेबर के जरिये नमक उतारा जा रहा था। नमक अहमदाबाद से आया था।
फतेहपुर सीकरी, आगरा (यूपी) निवासी ट्रक चालक शाहरूख अहमद ने बताया कि नमक उतारने के लिए ग्राम मुकुंद नगला सैह थाना मलाह जिला भरतपुर (राजस्थान) निवासी परिचालक मनीष कुमार तिरपाल की रस्सी खोलने के लिए ऊपर चढ़ा था। उसके ऊपर से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन ने उसे अपनी चपेट
परिचालक मनीष कुमार। संवाद
में ले लिया। इससे परिचालक बुरी तरह झुलस गया और रस्सी के सहारे ट्रक से जमीन पर आ गिरा।
बड़ा हादसा होने से तो बच गया लेकिन परिचालक घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे गंभीर अवस्था में पास में ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। ईएमओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि परिचालक 35 प्रतिशत झुलसा है। उपचार जारी है। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि घटना में कोई तहरीर नहीं आई है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता