रुद्रपुर 12 सितम्बर, 2025 – जिलाधिकारी/अध्यक्ष रूद्रपुर सिटी क्लब नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता मंे रूद्रपुर सिटी क्लब में सुविधाए व आय बढ़ाये जाने हेतु गहन विचार-विमर्श सिटी क्लब के पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में किया गया।
रूद्रपुर सिटी क्लब में जीम बनाये जाने, क्लब की आय बढ़ाने, क्लब में सदस्यो की सक्रियता बढ़ाये जाने, रेस्टोरेंट संचालन व कम्यूनिटी हॉल में एसी स्थापना हेतु विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि रूद्रपुर सिटी क्लब को कम्पनी एक्ट के अनुसार वायलॉज बनाते हुए संचालित किया जाये व सिटी क्लब को सुविधा सम्पन्न बनाते हुए सदस्यता भी बढ़ाई जाये ताकि सदस्यों को क्लब में अधिक से अधिक सुविधाए मिल सकें व सदस्यगण क्लब का उपयोग कर सकें।
बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी गौरव पाण्डेय, सिटी क्लब उपाध्याक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, सदस्य संजय ठुकराल, सुरेश कुमार ढिगरा, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन