काशीपुर। इंडिया की लार्जेस्ट लेदर कंपनियों में शुमार मिर्जा इंटरनेशनल के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से आयकर विभाग के अधिकारियों ने मिर्जा इंटरनेशनल की काशीपुर के महुआखेड़ागंज इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्ट्री में डेरा डाला हुआ है। आयकर विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ फैक्ट्री में जांच कर रही है। फिलहाल इस संदर्भ में आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभी औपचारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। फैक्ट्री के ही कुछ कर्मचारियों से गोपनीय रूप से हुई वार्ता में पता लगा है कि फैक्ट्री के अंदर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि काशीपुर में मिर्जा इंटरनेशनल पहले भी विवादों में रही है, यहां कभी श्रमिकों को वेतन न देने के मामले को लेकर आंदोलन हुए हैं, तो कभी फैक्ट्री के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। लंबे विवादों से जूझ रही कंपनी में अब आयकर विभाग की छापेमारी काफी चर्चाओं में है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं महिलाएं
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया